Day: December 6, 2020

Enb1z22uuaer9ke 3 6546680 835x547 M

किसानों के समर्थन में भारत बंद को समर्थन देते हुए हनुमान बेनीवाल ने फिर दी मोदी सरकार को चेतावनी: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- प्रधानमंत्री को काले क़ानून ले लेने चाहिए वापिस अन्यथा RLP पार्टी NDA में रहेगी या नहीं इस पर हम 8 तारीख के बाद आपात बैठक बुला रहे हैं,  आवश्यकता पड़ी तो किसानों के हक़ में लाखों लोग के साथ करेंगे दिल्ली कूच, हम 8 दिसम्बर को भारत बंद का करते हैं समर्थन, हमने किसानों की आवाज पर लिया है यह निर्णय

Read More »
Sachin Pilot On Modi Sarkar

सचिन पायलट ने किया किसानों की आवाज बुलंद करने का आव्हान – बीजेपी पर साधा निशाना: पायलट ने कहा- केंद्र सरकार व किसानों के मध्य असफल हुई वार्ता इस बात का प्रतीक है कि भाजपा भारत की कृषि रूपी नींव को खोखला करना चाहती है, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों ने 8 दिसंबर 2020 को भारत बंद का आह्वान किया है, हम सभी को इन धरतीपुत्रों के अधिकारों के लिए करनी चाहिए आवाज बुलंद

Read More »
Img 20201206 Wa0155

किसान संगठनों के भारत बंद के समर्थन में उतरी तमाम विपक्षी पार्टियां: कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, टीएमसी और बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरएलपी भी बंद का कर रही है समर्थन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया भारत बंद का समर्थन, तो वहीं भाजपा के घटक दल आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी किया भारत बंद का समर्थन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कांग्रेस पार्टी 8 दिसंबर को किसानों के पक्ष में भारत बंद का समर्थन करती है, जैसा कि हम जानते हैं कि राहुल जी अपने हस्ताक्षर अभियान, किसान और ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसानों की आवाज उठाते रहे हैं, वह देश के किसानों के कट्टर समर्थक रहे हैं और देश के हर कोने में किसानों के इस कारण को लेने में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है, वहीं आरएलपी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने कहा कि 8 दिसंबर को भारत बंद का आरएलपी समर्थन करती है, किसानों की आवाज पर लिया हमने यह निर्णय, पीएम मोदी से किसान विरोधी बिल वापस लेने का आह्वाहन करेगी पार्टी

Read More »
Img 20201206 143405

सीएम अशोक गहलोत इस्तीफ़ा देकर करवा लें मध्यावधि चुनाव: सरकार गिराने वाले सीएम गहलोत के बयान पर बीजेपी के पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी किया पलटवार, सीएम गहलोत को दी मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती, देवनानी ने कहा- ‘अपनी आपसी फूट के चलते ही गिरेगी कांग्रेस की सरकार, यदि गहलोत कहते हैं कि जनता कांग्रेस को चाहती है तो इस्तीफ़ा देकर करवा लें मध्यावधि चुनाव, हमने कांग्रेस सरकार बचाने का नहीं ले रखा है ठेका,’ खाचरियावास के बयान पर किया देवनानी ने कटाक्ष, कहा- खाचरियावास की कई फाइलें रखीं हैं सीएम की टेबल पर, ऐसे में खाचरियावास सिर्फ खुद को बचाने की कर रहे हैं जुगत

Read More »
Ram6 1596611072

24 घण्टे सचेत रहने वाले राजनीति के खिलाड़ी हैं सीएम गहलोत: राजस्थान सरकार गिराने वाले सीएम गहलोत के बयान पर बोले परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास- ‘पिछली बार मुख्यंमत्री गहलोत ने जो आशंका व्यक्त की वह निकली थी सही, उन्होंने जो बयान दिया है उसको नहीं दे सकता कोई चुनौती, क्योंकि अशोक गहलोत हैं राजनीति के खिलाड़ी, अब सीएम गहलोत एक बार फिर पकड़ ली है बीजेपी की चोरी, लेकिन राजस्थान में नहीं चलेगा बीजेपी का षड्यंत्र, क्योंकि यहां का मुखिया रहता है 24 घंटे सचेत,’ नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया पर कटाक्ष करते हुए खाचरियावास ने कहा- ‘पिछले दिनों गुलाब चंद कटारिया ने खुद दिया था बयान, कि 6 महीने में गिरा देंगे राजस्थान में सरकार, अब बीजेपी अपने बयान से रही है पलट

Read More »
Ashok Gehlot Held Meeting on Farmers Protest On bharat Band

कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद को लेकर सीएम गहलोत ने बुलाई अहम् बैठक, शाम 7 बजे सीएम आवास पर होगी बैठक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, एवं मंत्री और विधायक रहेंगे बैठक में मौजूद, सीएम गहलोत की अध्यक्षता में भारत बंद को लेकर बनायी जायेगी रणनीति, बता दें आज कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन का आज 11 वां दिन है, कल हुई किसान संगठनों और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा रही, अब अगली बैठक 9 दिसंबर को बुलाई गई है

Read More »