युमनाम खेमचंद सिंह की जीवनी | Yumnam Khemchand Singh Biography in Hindi

5 Feb 2026

Yumnam Khemchand Singh Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको युमनाम खेमचंद सिंह की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

Yumnam Khemchand Singh Latest News -  युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर भाजपा के प्रमुख नेता है और वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री है. खेमचंद राज्य के 'सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र' से लगातार दो बार, 2017 और 2022 में जीत चुके है. मैतेई समुदाय से आने वाले खेमचंद राज्य में 2017 से 2022 तक के पुरे कार्यकाल के लिए विधानसभा अध्यक्ष रह चुके है, जबकि बाद में वह बीरेन सिंह सरकार के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री थे. राज्य में लंबे से समय तक रहे राष्ट्रपति शासन के बाद, फरवरी 2026 के आरम्भ में उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है. इस लेख में हम आपको युमनाम खेमचंद सिंह की जीवनी (Yumnam Khemchand Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

युमनाम खेमचंद सिंह की जीवनी (Yumnam Khemchand Singh Biography in Hindi)

पूरा नामयुमनाम खेमचंद सिंह
उम्र62 साल
जन्म तारीख1 मार्च 1963
जन्म स्थानसिंगजामेई, मणिपुर
शिक्षादसवीं
कॉलेजराम लाल पॉल हाई स्कूल, मणिपुर
वर्तमान पदमणिपुर के मुख्यमंत्री
व्यवसायराजनीतिक
राजनीतिक दलभाजपा
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नामस्वर्गीय युमनाम कालाचंद सिंह
माता का नाम-
पति का नाम-
बेटें का नाम-
बेटी का नाम-
स्थाई पता-
वर्तमान पताइम्फाल
फोन नंबर-
ईमेल-

युमनाम खेमचंद सिंह का जन्म और परिवार (Yumnam Khemchand Singh Birth & Family)

युमनाम खेमचंद सिंह जन्म 1 मार्च 1963 को मणिपुर के सिंगजामेई में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय युमनाम कालाचंद सिंह है. युमनाम खेमचंद सिंह हिन्दू है और वह मैतेई समुदाय से है. युमनाम खेमचंद सिंह पर 0 आपराधिक मामले है.

युमनाम खेमचंद सिंह की शिक्षा (Yumnam Khemchand Singh Education)

युमनाम खेमचंद सिंह ने 1978 में राम लाल पॉल हाई स्कूल से मणिपुर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा उत्तीर्ण किया.

युमनाम खेमचंद सिंह का राजनीतिक करियर (Yumnam Khemchand Singh Political Career)

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता है. पहली बार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर 2012 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाया. उन्हें पार्टी ने सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. लेकिन चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा. उन्हें कांग्रेस के इरेंगबाम हेमोचंद्र सिंह ने 157 वोटों के अंतर से हराया.

बाद में, युमनाम खेमचंद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. भाजपा ने उन्हें ‘सिंगजामेई विधानसभा सीट’ से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी शानदार जीत हुई, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार इरेंगबाम हेमोचंद्र सिंह को 1,834 वोटों से हराकर विधानसभा में अपनी पहली जीत दर्ज की. युमनाम खेमचंद को 9,459 वोट मिले, जबकि हेमोचंद्र सिंह को 7,625 वोट प्राप्त हुए. मार्च 2017 में उन्हें तब प्रसिद्धि मिली, जब वे मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए. वे विधानसभा के पूरे पांच वर्ष की अवधि तक इस पद पर आसीन रहे.

राज्य में हुए अगले विधानसभा चुनाव, जो वर्ष 2022 में हुआ था, उसमें भी पार्टी ने उन्हें सिंगजामेई सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया और इस बार फिर से उनकी जीत हुई. 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में उन्होंने एनपीपी उम्मीदवार ओइनम रोमेन सिंह को 2,295 वोटों के अंतर से हराया. इस जीत के बाद उन्हें सिंह को बीरेन सिंह के दूसरे मंत्रिमंडल में स्थान मिला. उन्हें राज्य की बीरेन सिंह सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज, नगरपालिका प्रशासन, आवास विकास और शिक्षा सहित कई विभागों का प्रभार सौंपा गया. राष्ट्रपति शासन लागू होने तक युमनाम खेमचंद मंत्री के रूप में कार्यरत रहे.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में

मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद राज्य सरकार के लिए शासन चलाना कठिन हो गया. परिणाम यह हुआ कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी, 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके कुछ ही दिनों बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया. राज्य में लगभग एक वर्ष के राष्ट्रपति शासन के बाद फरवरी, 2026 को भाजपा ने घोषणा की कि युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

इसी के बाद 4 फरवरी 2026 को युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई.

युमनाम खेमचंद सिंह की संपत्ति (Yumnam Khemchand Singh Property)

2022 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार के युमनाम खेमचंद सिंह की कुल संपत्ति 2.38 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 59 लाख रूपये का कर्ज भी हैं

इस लेख में हमने आपको युमनाम खेमचंद सिंह की जीवनी (Yumnam Khemchand Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.