SI भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर किरोड़ीलाल मीणा के आवास के बाहर धरने पर बैठे युवा

kirodi lal meena
12 Oct 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, SI भर्ती रद्द करने की मांग ने जोर पकड़ा, भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के आवास पर हो रहा है जोरदार प्रदर्शन, SI भर्ती 2021 को रद्द करने की माँग को लेकर बेरोजगार युवा मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के घर के बाहर बैठे है धरने पर, भर्ती रद्द कर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की कर रहे है मांग, बता दें कल ट्रेनी SI भी पहुंचे थे किरोड़ी लाल मीणा का आवास, ट्रेनी SI ने मुलाकात करके रखा था अपना पक्ष, इसके साथ ही भर्ती को रद्द नहीं करने की मांग की, वही किरोड़ी लाल मीणा से ट्रेनी एसआई ने कहा था कि हमने ईमानदारी से की है परीक्षा पास, आज सभी हमें देखते हैं शक की नजर से, केवल आप ही हमारा सम्मान और इज्जत बचा सकते हो, इसके बाद बीजेपी के नेता किरोड़ी लाल मीणा ने सभी से कहा कि आप सभी लोग मुझे कमेटी में करा दो शामिल, मैं अकेला ही करा दूंगा फैसला