‘तू राजस्थान आ..बताते हैं कि कौन आतंकवादी…’ डोटासरा ने रवनीत सिंह बिट्टू को दी धमकी!

govind singh dotasara on ravneet singh bittu
19 Sep 2024
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस लगातार है हमलावर, बिट्टू ने 15 सितंबर को कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकवादी हैं, इस मामले को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन, इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को दी धमकी, डोटासरा ने अपने बयान में कहा- रवनीत सिंह बिट्टू आना राजस्थान, राज्य सभा का मेंबर है ना... तुन आ के बताना यहाँ तेरे को बताते है कि कौन आतंकवादी है और कौन आतंकवादी नहीं है... जिसका खाया उसी के लिए तू गलियां दे रहा है...इस राहुल गांधी ने तेरे को तीन बार बनाया सांसद, इसके बाद तू इस तरीके कि बात करता है...हमने निर्विरोध तुझे यहाँ से सांसद बनाया कि ठीक है प्रजातंत है बहुमत भाजपा का है, जिसको यह बहुमत में उमीदवार करते है उस उमीदवार को हम करेंगे समर्थन...वरना अगर यह बयान तूने दिया होता पहले तो छठी का दूध याद दिला देते बिट्टू को चुनाव में, अब पीसीसी चीफ डोटासरा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल https://www.youtube.com/watch?v=i7RZ2RmUEJQ