



मुख्यमंत्री के इन आदेशों की जानकारी सीएम कार्यालय के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करके दी गई है। सीएम कार्यालय के ट्वीट में कहा गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूबे के अधिकारियों-जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को हर हाल में सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने सख्त यह फैसला तब लिया है जब प्रदेश के अनेक हिस्सों से अधिकारियों के दफ्तर में देर से आने की सूचना आ रही है. वहीं, जनता से मिल रहे फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों से नाराज नजर आ रहे हैं.#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने सूबे के अधिकारियों-जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों- को हर हाल में सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें और ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 27, 2019


