‘हां भवानी जाग गई है, इसलिए हमारा…’ किरोड़ी लाल मीणा ने डोटासरा को इस अंदाज में दिया जवाब

kirodi lal meena on dotasara
29 Oct 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश में 7 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तेज है बयानबाजी का दौर, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने दौसा से मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन को बीजेपी का टिकट मिलने पर कसा था जोरदार तंज, वही डोटासरा ने कहा था कि तीन महीने से धरना पर बैठे थे, मंत्री पद से इस्तीफा देकर कहा कि भवानी रूठ गई, अब भाई को टिकट मिलते ही जाग गई भवानी, वही अब मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने डोटासरा के बयान पर किया पलटवार, किरोड़ी मीणा ने कहा- हां भवानी जाग गई है, इसलिए हमारा मुस्लिम समाज वोट देने को हो रहा है तैयार, हमसे प्यार कर रहा, मोहब्बत कर रहा, स्वागत कर रहा और करा रहा है सभा, मुस्लिम समाज आश्वस्त कर रहा है कि हम तन, मन और धन से किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन को देंगे वोट, किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा- मुस्लिम समाज के विश्वास पर खरा उतरूंगा, मैं जाति, धर्म, क्षेत्र और दल से ऊपर उठकर दिन रात गरीबों की करता हूं सेवा, शायद इसलिए हमारे ऊपर जताया है भरोसा