क्या भरतपुर से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव तोड़ पायेगी सचिन पायलट का रिकॉर्ड? देखें पूरी खबर
31 Mar 2024
राजस्थान के भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव से जुड़ी रौचक खबर, प्रदेश की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी संजना जाटव की उम्र है महज 25 वर्ष, जहां उनका मुकाबला होगा भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली से, कोली 2004 में बायना-धौलपुर सीट से रह चुके हैं सांसद, अब राजस्थान के सियासी गलियारों में गूंज रहा है एक सवाल, क्या कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का संजना जाटव तोड़ेगी रिकॉर्ड, सचिन पायलट ने पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था वर्ष 2004 में दौसा लोकसभा सीट से, उस समय पायलट सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में चुनाव जीतकर बने थे लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद, इन आंकड़ों के अनुसार वह अभी तक है राजस्थान से सबसे युवा सांसद, अब यदि संजना जाटव भरतपुर लोकसभा का जीत जाती हैं चुनाव, तो सचिन पायलट का टूट जाएगा रिकॉर्ड