ERCP पर मौन क्यों है केंद्र सरकार? राजस्थान का बड़ा मुद्दा है ERCP- प्रियंका गांधी

8388d177 8f43 4929 96e8 d35b00b15ea0
10 Sep 2023
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज निवाई में किया जनसभा को संबोधित, इस दौरान प्रियंका गांधी ने ERCP के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा- ERCP पर मौन क्यों है केंद्र सरकार ? ERCP है राजस्थान के 13 जिलों का बड़ा मुद्दा, अब आ गए है चुनाव, मेरा आपसे है आग्रह, ऐसे नेता चुनिए, जिसके मन में अहंकार नहीं आपके प्रति हो श्रद्धा, जो सत्ता में आकर लोगों की नहीं बढ़ाए मुश्किलें, बल्कि सत्ता में आकर आपकी तकलीफों को करे दूर, राजस्थान में कांग्रेस की है ऐसी सरकार, अंतिम छोर के गरीब तक योजनाएं पहुंचाना है कांग्रेस का लक्ष्य, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने की है कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू, दिल्ली में G-20 के बैठक स्थल पर बारिश से आ गया पानी, शायद प्रकृति कह रही थी, बीजेपी के नेता अपना अहंकार करें कम, आज राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गरीब को गणेश मानकर कर रही है काम, रणथंभोर में है प्रसिद्ध गणेश मंदिर, मैं वहां गई हूं कई बार, उसी रास्ते से चलते है शेर और बाघ, मैं भी चलती हूं, लेकिन मैं हमेशा देखती हूं, दर्शन करने वालों के मन में नहीं होता कोई डर, क्योंकि उनकी श्रद्धा होती है भगवान के प्रति, लोकतंत्र में ऐसी श्रद्धा नेता की जनता के प्रति होनी चाहिए, लेकिन सत्ता में आने के बाद नेता की जनता जनार्दन की बजाय, खुद की महत्वाकांक्षा आ जाती है आगे, आज राजस्थान में सरकार महिलाओं को दे रही है मोबाइल, सरकार अहसान नहीं कर रही ये जनता का है हक, लेकिन देश में बैठी सरकार है घमंड में चूर, महंगाई की बीजेपी नेताओं को नहीं है कोई परवाह