राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना, अयोध्या स्थित राम मंदिर के कथित चढावा चोरी विवाद को लेकर साधा निशाना, जूली ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर हो रहे खुलासे भाजपा सरकार की नीयत और जांच की निष्पक्षता पर खड़े कर रहे हैं गंभीर सवाल, भाजपा सरकार ने आखिर किसे बचाने के लिए दो-दो SIT बनाईं? किसे बचाने के लिए सच छिपाया गया? क्यों माननीय सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया गया? जब पहली SIT जांच ही नहीं कर रही थी, तो उसकी रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को क्लीन चिट कैसे मिल गई? आखिर जांच की आंच बड़े जिम्मेदारों तक पहुंचने से कौन रोक रहा है? भाजपा को देना चाहिए जवाब कि जांच केवल आठ कर्मचारियों तक सीमित क्यों रखी गई? ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका की जांच से परहेज क्यों किया जा रहा है? प्रभु श्रीराम के नाम पर चढ़ाया गया एक-एक रुपया करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का है प्रतीक, SIT की रिपोर्ट सार्वजनिक न करना और प्रधानमंत्री मोदी जी की चुप्पी भाजपा सरकार की मंशा पर खड़े करती है गंभीर सवाल, आखिर चढ़ावे की चोरी के कौन-से हैं गहरे राज, जिन्हें देश की जनता से छिपाया जा रहा है?
Tikaram Jully I Ram Mandir I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किसे बचा रही भाजपा? टीकाराम जूली ने उठाए जांच पर सवाल

टीकाराम जूली का भाजपा पर हमला, बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच और PM मोदी की चुप्पी पर उठ रहे सवाल








