PM मोदी ने 17वीं लोकसभा को अंतिम बार संबोधित करते हुए की अध्यक्ष ओम बिरला की जमकर तारीफ
10 Feb 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने 17वीं लोकसभा को अंतिम बार संबोधित करते हुए की अध्यक्ष ओम बिरला की जमकर तारीफ, 17 वी लोकसभा के अंतिम सत्र को अंतिम बार संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अध्यक्ष जी मैं आपके प्रति हृदय से व्यक्त करता हूं आभार, पूरे पांच वर्ष सदन में हर पल आपका चेहरा मुस्कान से रहता था भरा, यहां कुछ भी हो जाए लेकिन कभी भी आपकी मुस्कान में नहीं आई कोई कमी, अनेक परिस्थितियों को आपने बहुत ही संयम और संतुलित भाव से निभाया, मैं इसके लिए आपकी करता हूं पूरी पूरी प्रशंसा, सदन में आक्रोश के पल भी आए, लेकिन आपने स्थिति को संभालते हुए सूझ-बूझ के साथ सदन को चलाया, हम सबका आपने मार्गदर्शन किया, इसके लिए मैं हूं आपका आभारी