‘अशोक गहलोत जहां गए हैं वहां…’- बिहार चुनाव को लेकर मदन राठौड़ का बड़ा बयान
23 Oct 2025
प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बिहार चुनाव को लेकर अशोक गहलोत और विपक्षी महागठबंधन पर साधा निशाना, आज कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने बिहार में महागठबंधन के सीएम फेस के तौर पर तेजस्वी यादव के नाम का किया है ऐलान, इसे लेकर मदन राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके खुश हो जाएं, महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो नहीं पाया है, आपस में ही लड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर रहे हैं, इतना ही नहीं मदन राठौड़ ने आगे कहा- अशोक गहलोत जहां भी गए हैं, वहां भाजपा को ही फायदा हुआ है