किस तारीख को आएगा राजस्थान का बजट?, 28 जनवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र

rajasthan vidhansabha
5 Jan 2026
Rajasthan Vidhansabha: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, सोलहवीं विधानसभा का 5वां अधिवेशन बुधवार 28 जनवरी से शुरू होगा. राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि विधान सभा के इस अधिवेशन के संबंध में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है. लगभग एक महीने तक चलने वाले इस सत्र में राज्य का बजट भी पेश होगा. विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि लगभग एक महीने तक यह सत्र चलेगा. सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस सत्र में राजस्थान सरकार का बजट भी पेश होगा. विधानसभा सत्र के दौरान राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विधायी कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. साथ ही प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी संपादित होंगे. विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक भी बुलाएंगे. देवनानी ने ही सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने की पहल की है.