



वहीं दूसरे ट्वीट में कांग्रेस और भाजपा दोनों के बारे में कहा, 'केन्द्र व उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जब कांग्रेस पार्टी गांँधीजी का सपना थोड़ा भी साकार नहीं कर पाई तो अब सत्ता से बाहर रहकर 'पदयात्रा' करने से क्या होगा? जनता सावधान रहे.'1. गाँधीजी की 150वीं जयन्ती पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उनके कार्यों का व्याख्यान करना नहीं बल्कि इसकी आड़ में बीजेपी द्वारा अपनी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालना असली मकसद है। इसीलिए बीएसपी ने अपने विधायकों को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के असली जनहित के काम में लगाया है।
— Mayawati (@Mayawati) October 2, 2019
अपने दोनों ट्वीट में मायावती ने दलितों के साथ समान आचरण करने वाली गांधीजी की विचारधारा को व्यक्त किया है. गांधीजी मरते दम तक छोटे-बड़े में भेदभाव न करने की विचारधारा पर कायम रहे. मायावती तो खुद दलित नेता है. ऐसे में उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर ही इस बात को लेकर शब्द वार किया. अब उनके ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बसपा समर्थक तो मायावती का तारीफ कर रहे हैं लेकिन बाकी लोग खुद बसपा प्रमुख को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि वे भी यूपी की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं लेकिन उन्होंने भी इस दिशा में क्या काम किया, ये जनता जानना चाहती हैं. उनके ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ इस प्रकार की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की....2. केन्द्र व उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जब कांग्रेस पार्टी गांँधीजी का सपना थोड़ा भी साकार नहीं कर पाई तो अब सत्ता से बाहर रहकर ’पदयात्रा’ करने से क्या होगा? यही स्थिति बीजेपी की भी देखने को मिल रही है। जनता सावधान रहे।
— Mayawati (@Mayawati) October 2, 2019
मैडम तो आप ही बता दीजिये सत्ता में रहते हुए आपने क्या क्या किया है गांधी जी के सपनो को पूरा करने के लिए शिवाय अपने घर की तिजोरी भरने के
— धीरेन्द्र प्रताप सिंह (@rajpoot108) October 2, 2019
और बहनजी खुद इसलिए नहीं जा सकीं, क्योंकि उन्हें धूप और धूल से एलर्जी हो सकती है।और उनके अगर जाना पड़े,तो विशेष जहाज चाहिए,जो सर्व सुविधायुक्त हो।जिसमें काँच से वो बाहर से ही मुआयना कर सकें।पर वो सरकार पर इतने पैसे का बोझ नहीं डालना चाहतीं।ऐसी हैं बहनजी।
— लगभग आशुतोष (@Rahul0427111) October 2, 2019
दिनभर बीजेपी के पीछे पड़ी रहती हो खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे
— Atul singh Rajput🇮🇳 (@Atulsin98170144) October 2, 2019
मैडम, आपको कभी जनता की सेवा करते नहीं देखा। क्या यह संभव है कि आप भी ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म छोड़कर जनसेवा में भागीदार बनें। आप सामाजिक आइना हैं और जनता को अच्छा लगेगा।
— Neelabh Tripathi (@neelabh_2014) October 2, 2019
मैडम चंदा जमा करके 16 हजार करोड़ कि संपत्ति कैसे बनाया आपने।
— Vinaykumar. (@Vinayku60031262) October 3, 2019


