‘इस कुंठा का क्या करें जो अयोध्या के दीपों से ही भड़कती हो’

Ayodhya -Social Media
31 Oct 2019
अयोध्या (Ayodhya) में इस बार दीपावली पर 51 लाख दीप जलाकर वल्र्ड रिकॉर्ड बना. योगी सरकार ने तेल, सजावट और दीपों में डाले जाने वाले तेल का खर्चा 133 करोड़ बताकर जनता के साथ केंद्र सरकार की वाहवाही तो लूट ली लेकिन अगले ही दिन इन दियों में से तेल निकालकर इक्ठ्ठा करने वाली एक छोटी लड़की का वीडियो वायरल होने लगा. अब उसकी इस फोटो पर बहस शुरू हो गयी और ये मुद्दा सोशल मीडिया की प्रमुख हलचलों में शामिल हो गया. (Ayodhya) हालांकि इस फोटो के वायरल होने के लॉजिक अलग-अलग हैं लेकिन तेजी से ये मसला आग पकड़ता जा रहा है. अब तो इसके सियासी मायने तक निकलकर बाहर आने लगे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि ना जाने कौन से अर्थशास्त्र से 133 करोड़ का आंकड़ा ले आए जबकि इसका कुल खर्चा तो 1.33 करोड़ से भी काफी कम है. कुछ लोग इसे धर्म और जाति से भी छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. (Ayodhya) वहीं एक यूजर ने इस फोटो के दो साल पहले की होने की बात कही.