‘हम उम्मीद करते हैं कि…’ सचिन पायलट ने विनेश फोगाट के ओलिंपिक से बाहर होने पर दिया बयान
7 Aug 2024
पेरिस ओलंपिक से भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओवरवेट के चलते अयोग्य किया गया घोषित, इस मामले को लेकर देश के कई नेता विनेश फोगाट के सपोर्ट में दे रहे हैं बयान, राजस्थान के टोंक से कांग्रेस विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने इस मामले पर दिया बयान, एक्स पर पोस्ट कर सचिन पायलट ने कहा- विश्व के श्रेष्ठ पहलवानों को पराजित कर ओलंपिक रेसलिंग के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना चुकीं विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किया जाना है दुर्भाग्यपूर्ण, हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय ओलंपिक संघ मजबूती से विनेश का पक्ष रखेगा और दिलवाएगा न्याय, हर चुनौती का डटकर मुकाबला करना ही एक असली चैंपियन की होती है पहचान, पायलट ने आगे कहा- विनेश, आप हौसले को मजबूत रखिए और अपने परिश्रम पर रखिए विश्वास, देश हमेशा है आपके साथ