11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: पीएम मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान

narendra modi
7 May 2024
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदान करने अहमदाबाद पहुंचे, निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में डाला वोट, यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया पीएम का स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी ने वोट डालने के बाद लोगों से की मतदान करने की अपील, बोले - मैं यहीं पर हमेशा करता हूं मतदान और अमित भाई यहां से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में लड़ रहे हैं चुनाव, हमारे देश में दान का बहुत महत्व और उसी भावना से देशवासियों को अधिक से अधिक करना चाहिए मतदान, गर्मी से बचाव का संदेश देते हुए कहा कि गर्मी का ध्यान रखते हुए अपने स्वास्थ्य का भी रखिए ध्यान, खूब पानी पिएं, गुजरात की गांधीनगर संसदीय सीट से अमित शाह हैं चुनावी मैदान में, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी किया अहमदाबाद में मतदान, कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मतदान करने पहुंचे।