जम्मू-कश्मीर में पहले चरण की 24 विधानसभा सीट पर पूर्ण हुआ मतदान, किश्तवाड़ में हुई बंपर वोटिंग
18 Sep 2024
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, जम्मू-कश्मीर में पहले फेज 24 सीट पर मतदान हुआ खत्म, अब सिर्फ वही मतदाता कर सकेंगे मतदान जो शाम छह बजे से पहले से लगे हैं लाइन में, आज प्रदेश के जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया मतदान, शाम 5 बजे तक 58 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान, मतदान के फाइनल आंकड़े अभी आना है बाकी, शाम 5 बजे तक किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23 प्रतिशत और पुलवामा में सबसे कम 43.87 प्रतिशत हुई वोटिंग