हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, पीएम मोदी की मतदान करने की अपील

haryana assembly elelctions 2024
5 Oct 2024
हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मतदाताओं से की वो​ट करने की अपील, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारायणगढ़, ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने झज्जर और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने चरखी दादरी में किया मतदान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में अपने बूथ पर सबसे पहले डाला वोट, कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, 464 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में, सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने की का रही उम्मीद, एक दशक बाद वापसी की संभावनाओं के घोड़े पर सवार है कांग्रेस, 10 साल से सत्ता से है बाहर, अन्य पार्टियों ने भी किया सत्ता में आने का दावा, 8 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा चुनावी परिणाम।