वीडियो खबर: स्टेट हाईवे टोल को लेकर बेनीवाल ने सरकार को दी चेतावनी, पायलट पर भी कसा तंज
3 Nov 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में कांग्रेस सरकार के स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों पर टोल टैक्स फिर से लागू करने के फैसले के खिलाफ हनुमान बेनीवाल ने गहलोत और पायलट की जमकर क्लास लगाई. बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में एक नहीं बल्कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित दो मुख्यमंत्री हैं और दोनों के बीच रार है. उन्होंने गहलोत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये फैसला वापिस नहीं लिया तो आरएलपी राज्यभर में आंदोलन करेगी.