‘सचिन पायलट को जेल से वसुंधरा ने निकाला था बाहर’, हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान

hanuman Beniwal
13 Sep 2023
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान, बीते दिन उदयपुर में बेनीवाल ने युवा हुंकार सभा को कर रहे थे संबोधित, इस दौरान बेनीवाल ने पायलट पर जोरदार हमला करते हुए कहा- पायलट ने कौन सा आंदोलन किया, उन्हें बताना चाहिए, गुर्जर आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने सचिन पायलट से कहा कि आप भी इस आंदोलन में लो भाग नहीं तो रह जाएंगे पीछे, जब आंदोलन में भाग लेने के लिए सचिन पायलट आए तो सब लोगों को ले गए जेल, तो इस दौरान पायलट ने वसुंधरा राजे को किया फोन कि जेल में मच्छर काट रहे हैं, यहां से मुझे निकालो बाहर, तब वसुंधरा राजे ने पायलट को भेजा दिल्ली, सांसद बेनीवाल ने सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने के बयान पर कहा- पायलट कहते हैं कि नई पार्टी बनी है, राजस्थान में नहीं है कोई नई पार्टी, सब हैं पुरानी पार्टियां, सचिन पायलट तो नहीं बना पाए नई पार्टी, पायलट 19 विधायकों के साथ गए थे मानेसर, लेकिन बाद में फिर आकर बैठ गए अशोक गहलोत के साथ, इसलिए सचिन पायलट को आनी चाहिए शर्म