वर्षा गायकवाड़ की जीवनी | Varsha Gaikwad Biography in Hindi

3 Feb 2026

Varsha Gaikwad Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको वर्षा गायकवाड़ की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

Varsha Gaikwad Latest News -  वर्षा गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस की नेत्री है और वर्तमान में मुंबई उत्तर मध्य सीट से सांसद है. वर्षा शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी रही है. वह मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में लेक्चरर थीं. राजनीति में आने के बाद उन्होंने धारावी विधानसभा सीट से लगातार चार बार जीतकर रिकॉर्ड बनाया. वह दिसंबर 2019 से लेकर जून 2022 तक महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री भी रही. बाद में, उन्हें मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वर्षा UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की उस विवादस्पद समिति की सदस्य भी है, जिसकी गाइडलाइन देश में नए सिरे से जातिगत भेदभाव और पक्षपात को बढ़ावा देने वाला है. इस कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाले इस समिति के द्वारा तैयार किये गए यूजीसी की मूल ड्राफ्ट में संशोधन कर दिया गया. मूल ड्राफ्ट में संशोधन के बाद जारी गाइडलाइन जब लोगो के सामने आया तो सभी हैरान थे क्योकि यह पूरी तरह से विवादास्पद था, परिणाम यह हुआ कि इसे लेकर देशभर में असंतोष का वातावरण है. हालांकि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस विवादित गाइडलाइन पर रोक लगा दिया है और मामला कोर्ट के विचाराधीन है. इस लेख में हम आपको वर्षा गायकवाड़ की जीवनी (Varsha Gaikwad Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

वर्षा गायकवाड़ की जीवनी (Varsha Gaikwad Biography in Hindi)

पूरा नामवर्षा गायकवाड़
उम्र62 साल
जन्म तारीख3 फरवरी 1975
जन्म स्थानमुंबई
शिक्षाएमएससी,  बीएड
कॉलेजविज्ञान संस्थान, मुंबई विद्यापीठ
वर्तमान पदमुंबई उत्तर मध्य सीट से सांसद
व्यवसायप्रोफ़ेसर, राजनीतिक
राजनीतिक दलकांग्रेस
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नामएकनाथ गायकवाड़
माता का नामललिता गायकवाड़
पति का नामराजू बाबू गोडसे
बेटें का नाम-
बेटी का नाम-
स्थाई पता405, सी विंड गोल्ड फील्ड, गिरनार टॉवर, संत रोहिदास मार्ग, काला किला धारावी, मुंबई,
वर्तमान पता601, कावेरी अपार्टमेंट्स, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली
फोन नंबर07738223345,09619222594
ईमेलgaikwad[dot]varsha3[at]gmail[dot]com

वर्षा गायकवाड़ का जन्म और परिवार (Varsha Gaikwad Birth & Family)

वर्षा गायकवाड़ का जन्म 3 फरवरी 1975 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम एकनाथ गायकवाड़ था, जो लोकसभा सांसद थे. उनके माता का नाम ललिता गायकवाड़ है.

वर्षा गायकवाड़ चार भाई बहन है, उनके दो भाई और एक बहन है. बहन का नाम ज्योति गायकवाड़ हैं, जो कांग्रेस की सदस्य है. वह 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई के धारावी विधानसभा (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) क्षेत्र से विधायक है. वर्षा गायकवाड़ का विवाह राजू बाबू गोडसे से हुआ था, जो वीआर एसोसिएट के मालिक है. वर्षा गायकवाड़ बौद्ध धर्म से है. वर्षा गायकवाड़ पर 7 आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है.

वर्षा गायकवाड़ की शिक्षा (Varsha Gaikwad Education)

वर्ष 2000 में वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई विश्वविद्यालय से एमएससी व बीएड की पढ़ाई पूरी की।

वर्षा गायकवाड़ का राजनीतिक करियर (Varsha Gaikwad Political Career)

वर्षा गायकवाड़ राजनीतिक घराने से आती है. उनके पिता और बहन दोनों ही राजनीति से जुड़े रहे है. उनके पिता एकनाथ गायकवाड़ तो महाराष्ट्र और विशेषकर मुंबई की राजनीति में एक जाना माना चेहरा रहे है. वह 2004 और 2009 में लगातार दो बार कांग्रेस के टिकट पर मुंबई के दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर सांसद बने थे. इसके अलावे वे धारावी से तीन बार विधायक रह चुके थे और दो बार महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके थे.

मुंबई का धारावी अपनी झुग्गियों के लिए जाना जाता है. इस क्षेत्र में इतनी झुग्गियां है जो इसे एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती का दर्जा दिलवाता है. हालांकि यह कोई अच्छा दर्जा नहीं और इससे देश की या फिर शहर की बदनामी होती है, क्योकि यहाँ का जनजीवन बहुत ही कठिनाइयों से भरा है. इसी क्षेत्र से गायकवाड़ परिवार पिछले चार दशक से राजनीति कर रहा है. वर्षा के पिता ने इस विधानसभा सीट से पहली बार 1985 में जीत दर्ज किया था. बाद में, वर्षा गायकवाड़ यहाँ से विधायक के तौर पर चुनी जाने लगी. वर्षा यहाँ से चार बार की विधायक रह चुकी है. वर्षा के बाद उनकी बहन, यहाँ से वर्तमान विधायक है. इन सबके के बाद भी मुंबई के धारावी में जो चार दशक पहले समस्याएं थी, वे वही घटी नहीं है बल्कि कई गुना और बढ़ गई है.

पहली बार 2004 में वर्षा गायकवाड़ मुंबई के धारावी से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई थी. वर्षा इस सीट से लगातार चार बार 2004, 2009, 2014 और 2019 में चुनी गई. यानि वर्षा गायकवाड़ यहाँ की कुल बीस वर्ष (2004 से 2024) तक लगातार विधायक रही है. जबकि इसी के बाद 2024 में वर्षा की बहन ज्योति गायकवाड़ विधायक चुनी गई, जबकि वर्षा ने 2024 में केंद्र की राजनीति में भाग्य आजमाया. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर मध्य से चुनाव लड़ा और जीत गई. चुनाव में उनका मुख्य सामना भाजपा के उज्ज्वल निकम से था. उज्ज्वल निकम देश के जाने माने वकील है, जिन्होंने कई बड़े मुकदमें लड़े. चुनाव में वर्षा गायकवाड़ को कुल 4,45,545 हासिल हुए जबकि दूसरे स्थान पर रहे उज्ज्वल निकम को 4,29,031 मत हासिल हुए. वर्षा गायकवाड़ की 16,514 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्षा गायकवाड़ 18वीं लोकसभा में तीन बौद्ध सांसदों में से एक हैं. वर्षा मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी हैं. इससे पहले, वह 30 दिसंबर 2019 से 29 जून 2022 तक महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री रह चुकी है.

वर्षा गायकवाड़ की संपत्ति (Varsha Gaikwad Property)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार वर्षा गायकवाड़ की कुल संपत्ति 7 करोड़, 68 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर 1 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको वर्षा गायकवाड़ की जीवनी (Varsha Gaikwad Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.