सोशल मीडिया पर SRK से पूछ रहे यूजर्स ‘आखिर जामिया के एक्स स्टूडेंट क्यों हैं चुप’

20 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. सीएए पर देशभर में बवाल चल रहा है. आगजनी, पथराव और लाठीचार्ज, ये सब दृश्य देशभर में लगातार देखे जा रहे हैं. इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिल्ली पुलिस की कार्यवाही का जमकर हंगामा हुआ था. इस मामले पर कई स्टार्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की लेकिन किंग आॅफ रोमांस शाहरूख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी चुप्पी कायम रखी. अब उनकी चुप्पी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल SRK जामिया के स्टूडेंट रह चुके हैं. अब यूजर्स उनके पूछ रहे हैं कि आखिर इतना हंगामा होने के बाद भी जामिया के एक्स स्टूडेंट अभी तक चुप क्यों हैं?