अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हुआ हमला, क्या वेनेजुएला कांड से है कनेक्शन?
5 Jan 2026
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो के सिनसिनाटी स्थित घर पर हमला हुआ है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में उनके घर की खिड़कियां टूट गई। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, वेंस के घर के पास रविवार रात 12:15 बजे किसी को भागते हुए देखा गया था,जेडी वेंस के घर पर फायरिंग और पथराव की सूचना है, हालांकि फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है, घटना के वक्त उपराष्ट्रपति वेंस और उनका परिवार घर पर नहीं था, वे वॉशिंगटन के लिए रवाना हुए थे, अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त जेडी वेंस और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति उपराष्ट्रपति के घर के अंदर घुसने में सफल नहीं हुआ, हालांकि, स्थानीय मीडिया में सामने आई तस्वीरों में घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हुए हमले को वेनेजुएला में अमेरिकी सेना की कार्रवाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है