यूपी में मजबूत हुआ महागठबंधन, साथ आईं दो नई पार्टियां

Poli Talks
26 Mar 2019
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन में दो नई पार्टियां भी शामिल हो गई हैं. निषाद पार्टी और जनवादी पार्टी इस गठबंधन में शामिल हुई हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा चीफ अखिलेश यादव ने यह जानकारी दी. यह दोनों पार्टियां समाजवार्दी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल एलाइंस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटेें हैं. सपा और बसपा 38-38 सीटों के साथ चुनावी मैदान में हैं. आरएडी 3 और कांग्रेस के लिए 2 सीटें छोड़ी गई हैं. अब निषाद पार्टी और जनवादी पार्टी को दोनों पार्टियों को गठबंधन अपने-अपने पेठे से लोकसभा सीट देगा। जानें, सूबे की किस सीट पर किस चरण में होना है मतदान... सहारनपुर -  11 अप्रैल कैराना - 11 अप्रैल मुजफ्फरनगर - 11 अप्रैल बिजनौर - 11 अप्रैल नगीना (SC) - 18 अप्रैल मुरादाबाद - 23 अप्रैल रामपुर - 23 अप्रैल संभल - 23 अप्रैल अमरोहा - 18 अप्रैल मेरठ - 11 अप्रैल बागपत - 11 अप्रैल गाजियाबाद - 11 अप्रैल गौतमबुद्ध नगर - 11 अप्रैल बुलंदशहर (SC) - 18 अप्रैल अलीगढ़ - 18 अप्रैल हाथरस - 18 अप्रैल मथुरा - 18 अप्रैल आगरा - 18 अप्रैल फतेहपुर सीकरी - 18 अप्रैल फिरोजाबाद - 23 अप्रैल मैनपुरी - 23 अप्रैल एटा - 23 अप्रैल बदायूं - 23 अप्रैल आंवला - 23 अप्रैल बरेली - 23 अप्रैल पीलीभीत - 23 अप्रैल शाहजहांपुर (SC) - 29 अप्रैल खीरी - 29 अप्रैल धौरहरा - 6 मई सीतापुर - 6 मई हरदोई - 29 अप्रैल मिसरिख - 29 अप्रैल उन्नाव - 29 अप्रैल मोहनलालगंज - 6 मई लखनऊ - 6 मई रायबरेली - 6 मई अमेठी - 6 मई सुल्तानपुर - 12 मई प्रतापगढ़ - 12 मई फर्रुखाबाद - 29 अप्रैल इटावा - 29 अप्रैल कन्नौज - 29 अप्रैल कानपुर - 29 अप्रैल अकबरपुर - 29 अप्रैल जालौन - 29 अप्रैल झांसी - 29 अप्रैल हमीरपुर - 29 अप्रैल बांदा - 6 मई फतेहपुर - 6 मई कौशांबी - 6 मई फूलपुर - 12 मई इलाहाबाद - 12 मई बाराबंकी - 6 मई फैजाबाद - 6 मई अंबेडकरनगर - 6 मई बहराइच - 6 मई कैसरगंज - 6 मई श्रावस्ती - 12 मई गोंडा - 6 मई डुमरियागंज - 12 मई बस्ती - 12 मई संत कबीर नगर - 12 मई महाराजगंज - 19 मई गोरखपुर - 19 मई कुशीनगर - 19 मई देवरिया - 19 मई बांसगांव (SC) - 19 मई लालगंज (SC) - 12 मई आजमगढ़ - 12 मई घोसी - 19 मई सलेमपुर - 19 मई बलिया - 19 मई जौनपुर - 12 मई मछलीशहर (SC) - 12 मई गाजीपुर - 19 मई चंदौली - 19 मई वाराणसी - 19 मई भदोही - 12 मई मिर्जापुर - 19 मई रॉबर्ट्सगंज (SC) - 19 मई