भजनलाल सरकार के पहले पूर्ण बजट पर बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

gjuk
10 Jul 2024
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आज पेश किया अपना पहला पूर्ण बजट, इस बजट के लेकर केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया, कहा- भजनलाल सरकार के बजट के दायरे से कोई नहीं छूटा, हर वर्ग को लगेगा यह बजट अपने लिए लाभकारी, हर वर्ग स्वयं को महसूस करेगा सशक्त, नारी शक्ति, अन्नदाता, युवाओं और गरीबों का बजट में रखा गया विशेष ध्यान, 5 साल में 4 लाख नौकरियों से युवा होगा सशक्त, ब्याज मुक्त लोन देने के अलावा किसानों के लिए की गई कई घोषणाएं, भाजपा सरकार है किसानों की हितैषी, 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने से हमारी माताएं-बहनों का होगा सशक्तीकरण, महंगाई से राहत देने के लिए उठाए गए हैं कई ठोस कदम