जयपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो आज, मंजू शर्मा के समर्थन में मांगेंगे वोट

amit shah
15 Apr 2024
राजस्थान में मिशन 25 को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में बेहद सक्रिय, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज फिर आ रहे हैं राजस्थान, गुलाबी नगरी जयपुर में आज शाम 6 बजे अमित शाह करेंगे रोड शो, जयपुर शहर से लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में अमित शाह करेंगे रोड शो, जयपुर शहर के परकोटे से शुरू होगा रोड शो, शाम 6 बजे सांगानेरी गेट स्थित पूर्वमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होगा रोड शो, यहां से जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होते हुए छोटी चौपड़ पहुंचेगा, इस रोड शो की दूरी होगी करीब 2.4 किलोमीटर, इससे पहले इसी रूट पर विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं रोड शो