तुर्की संसद बनी अखाड़ा! सांसदों में जमकर चले लात-घूंसे और थप्पड़, देखें पूरी खबर

12 Feb 2026

तुर्की की संसद में हुआ बड़ा बवाल, 11 फरवरी को संसद मच गया सनसनीखेज हंगामा, कैबिनेट फेरबदल के दौरान नए न्याय मंत्री अकिन गुरलेक की नियुक्ति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसद हो गए आमने-सामने, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सांसदों को एक-दूसरे पर मुक्के और लातें चलाते हुए दिखाया गया, यह झगड़ा सिर्फ कुछ सांसदों तक नहीं रहा सीमित, दर्जनों सांसद भी इसमें थे शामिल, विपक्षी सांसदों ने इस्तांबुल के मुख्य अभियोजक अकिन गुरलेक को न्याय मंत्री की शपथ लेने से रोकने की कोशिश की, जिस पर गुस्सा भड़क गया और भड़क उठी हिंसा, अकिन गुरलेक को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने नए न्याय मंत्री के रूप में किया नियुक्त, इसी बात पर गुस्सा बढ़ता गया और बात आ गई हिंसा तक, सांसदों को एक-दूसरे को धक्का देते हुए और घूंसे मारते हुए देखा गया