ट्रंप की भारत को धमकी! PM मोदी को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान
5 Jan 2026
Trump Big Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की रूसी तेल खरीद को लेकर एक बार फिर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी, ट्रम्प के इस बयान से भारत-अमेरिका के व्यापारिक संबंधों में देखने को मिल सकता है नया तनाव, व्हाइट हाउस की तरफ से जारी ऑडियो संदेश में ट्रंप ने कहा- मोदी मूल रूप से मुझे खुश करना चाहते थे, प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं, वे नेक इंसान हैं,उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं, मुझे खुश करना उनके लिए महत्वपूर्ण था, वे व्यापार करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं, बता दें रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप भारत पर पहले ही लगा चुके हैं अतिरिक्त टैरिफ और जुर्माना, वेनेजुएला में कार्रवाई के बाद आया उनका यह बयान टैरिफ की एक और धमकी की तरह माना जा रहा है