लोकसभा-राज्यसभा में बीजेपी की मदद करती है TRS, पीएम के इशारे पर काम कर रहे हैं KCR- राहुल
1 Nov 2022
Breaking News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज हो चुके हैं 55 दिन पुरे, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक जनसभा को किया संबोधित, इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी के साथ साथ TRS पर भी साधा जमकर निशाना, राहुल ने कहा- 'बीजेपी-आरएसएस करती है नफरत फैलाने का काम, भाई-भाई को लड़ाने का काम कर रहे हैं ये लोग, इससे देश मजबूत नहीं बल्कि होता है कमजोर, इस यात्रा को कोई ताकत नहीं रोक सकती, लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास कराने में टीआरएस करती है बीजेपी की मदद, बीजेपी और टीआरएस करते हैं एक साथ काम, ये चुनाव से पहले केवल करते हैं ड्रामा, मोदी जी और तेलगांना के सीएम के चंद्रशेखर राव के बीच होती है फोन पर बात, पीएम के इशारे पर तेलगांना सीएम कर रहे हैं काम, कांग्रेस के सब नेता सुनते हैं जनता की आवाज, पीएम मोदी देश की पूंजी अपने मित्रों को बेच रहे हैं'