मंत्री सालेह मोहम्मद के गले में कोबरा सांप डालने की कोशिश, डर के मारे छूटे पसीने

minister saleh mohammad, Rajasthan
30 Apr 2023
पोकरण विधायक व गहलोत सरकार में मंत्री सालेह मोहम्मद हुआ एक अजीब सा वाखिया, एक कार्यक्रम के दौरान सपेरे ने अचानक सालेह मोहम्मद के गले में दो सांप डालने का किया प्रयास, इस दौरान कुर्सी पर बैठे मंत्री जी डर के मारे उठकर खड़े हुए, और करते रहे सांपों से बचने का प्रयास, वही सपेरे के नहीं मानने पर वहाँ खड़े मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने सपेरे को किया दूर, अचानक हुए इस घटनाक्रम से घबराहट के मारे मंत्री सालेह मोहम्मद के छूट गए पसीने, हालांकि बाद में सपेरे ने माफी मांगते हुए कहा- उसने यह हंसी मजाक में किया था, अब मंत्री का वीडियो हो रहा है वायरल.