पंगा गर्ल के एक्शन पर टॉलीवुड का रिक्शन, ‘आपकी हिम्मत को सलाम’

Kangana Ranaut
10 Sep 2020
Politalks.News. बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस बार उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र सरकार से ही पंगा ले लिया. पंगा भी ऐसा जो अच्छे अच्छों के पसीने छुड़ा दे. कंगना ने संजय राउत और सरकार के खिलाफ बोला तो बीएमसी ने उनका दफ्तर तोड़ दिया. इसके बाद भी कंगना के तेवर कम नहीं हुए बल्कि शेरनी की तरह उन्होंने शिवसेना के 'शेर' पर भी जुबानी वार कर दिए. सीधे सीधे शब्दों में उद्धव ठाकरे को ही धमकी दे दी. कंगना की इस दबंगई पर टॉलीवुड स्टार (साउथ इंडियन एक्टर) विशाल ने रिक्शन देते हुए कंगना को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह (Bhagat Singh) जैसा बताया है, साथ ही उनकी हिम्मत को सलाम किया है. विशाल (Vishal) का यह ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है. साउथ स्टार विशाल ने कंगना रनौत को लेकर ट्वीट किया, 'आपकी हिम्मत को सलाम, आपने दो बार कभी नहीं सोचा कि क्या सही है और क्या गलत है. यह आपका व्यक्तिगत मुद्दा नहीं था, लेकिन फिर भी सरकार के प्रकोप का सामना करते हुए आप मजबूत बनी रहीं. यह एक बहुत बड़ा उदाहरण है. यह कुछ वैसा ही है जैसा 1920 में भगत सिंह ने किया था.' https://twitter.com/VishalKOfficial/status/1303989224840941571?s=20 विशाल ने आगे लिखा, 'यह लोगों के लिए सरकार के खिलाफ उस समय बोलने के लिए उदाहरण बनेगा जब कुछ सही नहीं हो रहा होगा और यह जरूरी नहीं कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते बल्कि एक आम आदमी के रूप में भी उदाहरण बनेगा. मैं आपको नमन करता हूं.' साउथ स्टार विशाल ने जिस तरह कंगना की तारीफों में कसीदें गढ़े हैं, उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. इधर, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने भी कंगना के ऑफिस में बीएमसी की तोड़फोड़ को लेकर ट्वीट किया. दीया ने लिखा, 'कंगना के ऑफिस में तोड़-फोड़ की निंदा करती हूं. रिया के साथ जो हो रहा है, उसकी भी निंदा करती हूं. यहां बात किसी का पक्ष लेने की नहीं है. यहां बात सिर्फ अन्याय की है. याद रखें यह आपके साथ भी हो सकता है.' https://twitter.com/deespeak/status/1303932966381391873?s=20 इस पर जवाब देते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने लिखा, 'आंख के बदले आंख से तो पूरी दुनिया ही अंधी हो जाएगी.' सोनम का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. https://twitter.com/sonamakapoor/status/1303984490537250818?s=20 बॉलीवुड एक्टर अध्ययन सुमन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो कंगना के बारे में है. महाराष्ट्र सरकार 2016 में अध्ययन के एक बयान पर कंगना के ड्रग्स कनेक्शन पर एक्शन लेने की तैयारी कर रही है. इस पर अध्ययन ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मुझे जो कहना था, वो मैंने 2016 में कह दिया था. तब मुझे और मेरे परिवार को नेशनल टेलीवजन ने निशाने पर लिया. बहुत मुश्किलों से गुजरा हूं. 11-12 साल के संघर्ष के बाद अब आगे बढ़ना चाहता हूं. कंगना रनौत से मेरा कोई रिश्ता नहीं है और आगे भी कोई रिश्ता नहीं रहेगा.' https://twitter.com/AdhyayanSsuman/status/1303750314508521478?s=20 बता दें, कंगना ने अपना दफ्तर टूटने के बाद सीधे उद्धव ठाकरे के नाम एक वीडियो जारी कर उन्हें बेनकाब करने की धमकी दी है. न्होंने ट्वीट में कहा, ‘उद्धव ठाकरे..तुझे क्या लगता है तुने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बदला लिया है, आज मेरा घर टूटा है लेकिन कल तेरा घमंड टूटेगा, तुमने मुझपर बहुत बड़ा अहसान किया है, ये क्रूरता और आतंक है, इसके कुछ मायने हैं…’ अंत में बोली कंगना ‘जय हिंद जय महाराष्ट्र’. https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303636961131782147?s=20