‘पटाखे चलाने वाले ‘देशद्रोही’ हैं’- बीजेपी की इस दिग्गज महिला नेता का बड़ा बयान

Maneka Gandhi
5 Jan 2026
भाजपा नेता मेनका गांधी का बड़ा बयान, मीडिया से बात करते हुए मेनका गांधी ने कहा- जो लोग पटाखे इस्तेमाल करते हैं वे 'देशद्रोही' हैं, इसे लेकर मेरे मन में कोई अन्य शब्द नहीं हैं, दिवाली के दिन, दशहरे के दिन, शादियों पर, नए साल पर, क्रिकेट मैच के दौरान या किसी अन्य दिन वे लोग पटाखे जलाते हैं नतीजतन हम सांस नहीं ले पाते हैं, देश में हम अन्य चीजों पर दोष डालते हैं कि कोई खेतों को जला रहा है, गाड़ियों की समस्या है लेकिन ये सब झूठ है, क्योंकि दिवाली के तीन दिन पहले तक हवा एक दम साफ होती है और दिवाली से लेकर नए साल तक हम सांस नहीं ले पाते हैं, सिर्फ दिवाली के दिन यदि 800 करोड़ के पटाखे केवल दिल्ली में उड़ाए जाएं तो उसका नतीजा क्या होगा? मेनका गांधी ने आगे कहा- हम लोग अवसाद में हैं क्योंकि जब तक बारिश नहीं होती तब तक यह जहरीली हवा नहीं जाएगी, ग्रीन पटाखे नाम की चीज दुनिया में नहीं है, अजीब बात तो यह है कि जो लोग पटाखों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं, वही लोग सबसे ज्यादा सरकार पर आरोप लगाते हैं