‘मुझे घेरने वाले खुद ही निपट जाएंगे’, प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान, जानिए पूरा मामला

Pratap Singh Khachariyawas
3 Jun 2023
गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री और अपने बेबाक बयानों के लिए माने जाने वाले प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया बड़ा बयान, खाचरियावास ने अपनी ही सरकार की ब्‍यूरोक्रेसी की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए दिया बयान, खाचरियावास ने अपने बयान में यहां तक कह दिया कि गैर कानूनी कार्य करने वाले अधिकारी जाएंगे जेल में, दरअसल, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया चैनल एबीपी लाइव से बातचीत करते हुए रखी अपनी बात, इस दौरान पूछे गए सवाल क्‍या खाचरियावास को कमजोर किया जा रहा है? इस पर मंत्री प्रताप सिंह ने कहा- राजनीति में कई बार होता है ऐसा, लेकिन जो जिंदा लोग है, उन्‍हें राजनीति में घेरने की होती है कोशिश, लेकिन यह बात याद रखने की जरूरत है कि मेरे ऊपर भगवान राम, भगवान श्री कृष्ण, श्री श्याम और पंचमुखी हनुमान की है कृपा, मुझे कोई क्या घेरेगा? जो घेरने वाले हैं, वही निपट जाएंगे, प्रताप सिंह ने आगे कहा- आज भी मैं अपनी बात पर हूं कायम, प्रताप सिंह मर सकता है, लेकिन झुक नहीं सकता