breaking news
breaking news

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन से जुडी बड़ी खबर, दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए लगातार ले रहे है इंटरव्यू, वहीं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सामने आई एक बड़ी जानकारी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शॉर्टलिस्ट किये गए 7 नाम, इसमें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेत्री शशि सिंह कोराम का नाम चल रहा है सबसे आगे, शशि सिंह को माना जाता है राहुल गांधी का करीबी, ऐसे में उनके अध्यक्ष बनने की लगाई जा रही हैं अटकलें, इसके साथ ही भिलाई से मोहम्मद शाहिद नाम भी चल रहा है आगे, वहीं शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में शेषनारायण ओझा, मितेंद्र दर्शन सिंह, हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के MLA अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास का नाम हुआ है शॉर्टलिस्ट, इन्हीं नेताओं में से ही चुना जाएगा यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व है आदिवासी चेहरे की तलाश में, ऐसे में राहुल गांधी की करीबी माने जाने वाली शशि सिंह को बनाया जा सकता है यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, इससे पहले कयास लग रहे थे की सचिन पायलट के करीबी अभिमन्यु पूनिया को बनाया जा सकता है यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

Leave a Reply