‘…इन कांग्रेसियों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है, कि…’ अमित शाह का खड़गे को तगड़ा जवाब

amit shah on kharge
30 Sep 2024
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष में लगातार होती जा रही है तीखी बयानबाजी, कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू कश्मीर में किया जोरदार प्रचार, एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए खड़गे ने PM मोदी पर साधा जबरदस्त निशाना, खड़गे ने भाषण में कहा- मोदी की सत्ता को हटाए बिना में मरूंगा नहीं, तो वही खरगे के इस बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने सोमवार को किया कड़ा प्रहार, शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा-कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में बिल्कुल अरुचिकर और अपमानजनक बोलकर खुद को अपने नेताओं को और अपनी पार्टी को दे दी है मात, द्वेष का कड़वा प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने अनावश्यक रूप से पीएम मोदी को अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य मामलों में यह कहकर घसीटा कि वह पीएम मोदी को सत्ता से हटाकर ही लेंगे दम, इससे पता चलता है कि इन कांग्रेसियों के मन में पीएम मोदी से कितनी नफरत और डर है कि वे लगातार उन्हीं के बारे में सोच रहे हैं, शाह ने अपने बयान में आगे कहा- जहां तक ​​खड़गे जी के स्वास्थ्य का सवाल है, मोदी जी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वह लंबा, स्वस्थ जीवन जिएं, वह कई वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक एक विकसित भारत का निर्माण देखने के लिए रहें जीवित