‘मेरे और गहलोत के बीच है वैचारिक मतभेद, आगे भी रहेंगे, लेकिन…’, स्पीकर सीपी जोशी का बड़ा बयान

cp joshi on gehlot
28 Aug 2023
चुनावी सियासत के बीच राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी का बड़ा बयान, आज जोधपुर में मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यक्रम में सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर दिया बड़ा बयान, अपने संबोधन में जोशी ने कहा- आज राजनीति में जिस जगह पहुंचा हूं,उसमें CM गहलोत का है बड़ा रोल, मेरे और गहलोत के लंबे समय से वैचारिक मतभेद रहे हैं व आगे भी रहेंगे, क्योंकि इनके और मेरे काम करने के तरीके में है बड़ा अंतर, गहलोत में जो गुण है वो बहुत कम लोगों में होते हैं, जोशी ने आगे कहा- सीएम में है सबको साथ लेकर चलने का गुण, गहलोत किन परिस्थितियों में काम कर रहे वो ही जानते या उनका मन जानता है, बिरले आदमी ही ऐसा काम कर सकता है, अब स्पीकर सीपी जोशी के बयान की राजस्थान की राजनीति में हो रही हैं चर्चा