भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर, अडानी ग्रुप करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश

17 Feb 2026

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, 2035 तक भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए बनाएंगे डेटा सेंटर, दुनिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड एनर्जी-कंप्यूट (energy-compute) प्रोजेक्ट में 100 अरब डॉलर (करीब 9.1 लाख करोड़ रुपये) का करेंगे निवेश, पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी चलने वाले बनाए जाएंगे डेटा सेंटर, भारत को ऊर्जा और कंप्यूटिंग के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का है मकसद, अगले 10 सालों में भारत में तैयार होगा करीब 250 अरब डॉलर का AI इंफ्रास्ट्रक्चर, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का बयान- इंटेलिजेंस क्रांति में प्रवेश कर रही दुनिया, ऊर्जा और कंप्यूटिंग के बीच तालमेल बैठाने वाले देश ही तय करेंगे अगले दशक की दिशा, गूगल के साथ की है बड़ी साझेदारी, विशाखापत्तनम में देश का सबसे बड़ा गीगावाट-स्केल AI डेटा सेंटर कैंपस बनाया जाएगा, नोएडा में भी बनेंगे ऐसे कैंपस, माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर हैदराबाद और पुणे में भी बनाये जाएंगे डेटा सेंटर, 5 गीगावाट (GW) की यह क्षमता दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर बनाएगा अडानी ग्रुप, रिन्यूएबल पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर और हाइपरस्केल AI कंप्यूट को जोड़ा जाएगा कोर्डिनेटेड आर्किटेक्चर से

ये भी पढ़े : JJM घोटाला: रिटायर्ड IAS के ठिकानों पर ACB के छापे, किस-किस को किया गिरफ्तार ! पढ़े पूरी खबर