‘मेरा और वसुंधरा राजे का संबंध आम रस जैसा है, खट्टा भी होता है और…’ घनश्याम तिवाड़ी का बड़ा बयान

Ghanshyam Tiwari's big statement
3 Sep 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, आज प्रदेश की सियासत में दखने को मिला एक रोचक नजारा, जयपुर में आज सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का किया गया नागरिक अभिनंदन कार्यकर्म, इस दौरान प्रदेश भाजपा के सभी दिग्गज नेता रहे मौजूद, सीएम भजनलाल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी, मदन राठौड़, दीया कुमारी समेत कई नेता रहे मौजूद, वही इस दौरान राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने अपने बयान में मैडम राजे को लेकर कही एक रोचक बात, उन्होंने अपने भाषण में कहा- जब मदन राठौड़ जी की घोषणा हुई, उस वक्त कई लोग राजेंद्र जी को बधाई देने पहुंच गए... इसके बाद उन्होंने कहा- मैं हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे जी का स्मरण करना चाहता हूँ, इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर बजाई तालिया, तिवाड़ी ने आगे कहा- मेरा और वसुंधरा राजे का संबंध आम रस जैसा है, खट्टा भी होता है मीठा भी होता है, लेकिन स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी होता है...इसके तुरंद बाद सभी ने बजाई तालिया और सीएम भजनलाल, मैडम राजे समेत सभी लोग हसने लगे, अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो हो रहा है वायरल, देखें पूरा वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=YTNJgihq56U