राहुल की यात्रा में युवक द्वारा आत्मदाह के प्रयास की घटना ने गहलोत सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

img 20221208 111319
img 20221208 111319

गहलोत सरकार की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और इंटेलिजेंस फेलियर का एक बड़ा नमूना आज फिर आया सामने, वो भी प्रदेश में कहीं और नहीं बल्कि खुद कांग्रेस के असल आलाकमान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, प्रदेश कोटा जिले में जारी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सामने एक शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश, गनीमत रही कि यात्रा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग पर वक्त रहते पा लिया काबू और उस शख्स की बच गयी जान, हालांकि अचानक हुए इस घटनाक्रम से एक बारगी यात्रा में मच गया हड़कंप, आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक बूंदी के नैंनवा गांव का रहने वाला कुलदीप शर्मा बताया जा रहा है, कुलदीप खुद कोबता रहा है भारत जोडो यात्रा का विरोधी, कोटा के हार्ट अस्पताल में युवक का चल रहा है प्राथमिक उपचार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज है चौथा दिन, आज यात्रा अनंतपुरा एंट्री गेट से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा सुबह 11 बजे पहुंच गई है रंगपुर चौराहा, वहीं आज सुबह सोनिया गांधी भी पहले पहुंची जयपुर और फिर सीधे हैलीकॉप्टर से बूंदी के लिए हुईं रवाना, जहां आज भारत जोड़ो यात्रा लेगी एंट्री और बूंदी के केशवराय पाटन विधानसभा में चार दिन तक रहेगी यात्रा, कल सोनिया गांधी के जन्मदिन मनाया जाएगा रणथंभौर में, जहां राहुल और प्रियंका गांधी भी होंगे शामिल

Google search engine