‘सरकार ने राहुल गांधी का नहीं बल्कि…’ सचिन पायलट का केंद्र पर हमला, दिया ये बड़ा बयान

a096b927 73d2 4898 9c8c 0557767e04ae
15 Aug 2024
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान, आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर ध्वजारोहण के दौरान आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दी गई पांचवी पंक्ति में बैठने की जगह, इसे लेकर सचिन पायलट ने केंद्र पर साधा निशाना, सचिन पायलट ने कहा- दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी को 5वीं पंक्ति में स्थान दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, नेता प्रतिपक्ष का दर्जा कैबिनेट मंत्री का होता है लेकिन सरकार का इस तरह पक्षपातपूर्ण व्यवहार संकुचित व संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है, पायलट ने आगे कहा- सरकार ने राहुल जी का नहीं बल्कि जनता की आवाज का अपमान किया है, जिस आवाज को संसद में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में वो बुलंदी से उठाते हैं