‘राजस्थान की नस-नस में फैलता नशा कर रहा है नस्लें बर्बाद’- डोटासरा का बड़ा आरोप

dotasara on bhajanlal sharma
26 Nov 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, राजस्थान के कई शहरों में नशे का कारोबार तेजी फैलने को लेकर डोटासरा ने सरकार पर बोला हमला, कहा- राजस्थान की नस-नस में फैलता नशा नस्लें बर्बाद कर रहा है, नशे की लत से बिखरता हुआ युवा पीढ़ी का भविष्य अत्यंत है चिंताजनक, कोटा, सीकर, जोधपुर जैसे शहरों में विद्यार्थियों को टारगेट करके नशे की गिरफ्त में किया जा रहा है तबाह, जिस प्रकार से कोचिंग संस्थानों के पास खुलेआम ड्रग्स का कारोबार चल रहा है, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश की भाजपा सरकार से नशा माफियाओं को मिल रहा है संरक्षण, डोटासरा ने आगे कहा- भाजपा सरकार की मिलीभगत के कारण बॉर्डर इलाकों से ड्रग तस्करी एवं तेजी से पनपता नशा कारोबार प्रदेश के लिए बड़ी चुनौती है, सरकार को नशा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करके, नशे के जाल से युवाओं का बचाना चाहिए भविष्य