PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जो मुख्यमंत्री इतने बड़े डॉक्यूमेंट में कर सकता है लापरवाही, राज्य कितना सुरक्षित होगा उसके राज में- राजे

10 फ़रवरी 2023
साझा करें:
जो मुख्यमंत्री इतने बड़े डॉक्यूमेंट में कर सकता है लापरवाही, राज्य कितना सुरक्षित होगा उसके राज में- राजे

राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार सरकार के बजट पेश करने के साथ ही विपक्ष के हंगामे के कारण स्थगित हुई कार्यवाही, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट भाषण शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने शुरू कर दिया हंगामा, बीजेपी ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट लीक किया है और मुख्यमंत्री ने पुराने बजट की लाइनें पढ़ीं हैं, इसके बाद भारी हंगामे के साथ विपक्षी सदस्य सदन के वेल में आ गए और करने लगे नारेबाजी, ऐसे में विपक्ष के भारी हंगामे को देखते हुए स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए कर दी स्थगित, वहीं पूर्व सीएम और … Read more

राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार सरकार के बजट पेश करने के साथ ही विपक्ष के हंगामे के कारण स्थगित हुई कार्यवाही, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट भाषण शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने शुरू कर दिया हंगामा, बीजेपी ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट लीक किया है और मुख्यमंत्री ने पुराने बजट की लाइनें पढ़ीं हैं, इसके बाद भारी हंगामे के साथ विपक्षी सदस्य सदन के वेल में आ गए और करने लगे नारेबाजी, ऐसे में विपक्ष के भारी हंगामे को देखते हुए स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए कर दी स्थगित, वहीं पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने आरोप लगाया कि 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे सीएम गहलोत, ये कैसा राज है, यह सुराज नहीं कुराज है, जो मुख्यमंत्री इतने बड़े डॉक्यूमेंट में लापरवाही कर सकता है, आप समझ सकते हो उसके राज हाथ में राज्य कितना सुरक्षित है? मैडम राजे ने कहा कि बजट बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है और मैं जब मुख्यमंत्री थी तो दो-तीन बार पढ़ती थी बजट को,’ वहीं बीजेपी विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने आरोप लगाते हुए कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पढ़ा है पुराना बजट, मुख्यमंत्री जिस ब्रीफकेस को लेकर आए थे उसमें था पुराना बजट, बजट भाषण पढ़ते हुए सीएम को रोका गया बीच में, इससे साफ है कि लीक हुआ है बजट, इसके बाद नई कॉपी बाद में लाई गई सदन में

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal