तरविंदर सिंह मारवाह की जीवनी | Tarvinder Singh Marwah Biography in Hindi

10 Feb 2026

Tarvinder Singh Marwah Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको तरविंदर सिंह मारवाह की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

Tarvinder Singh Marwah Latest News - तरविंदर सिंह मारवाह दिल्ली भाजपा के नेता है, और वर्तमान में दिल्ली के जंगपुरा से भाजपा के विधायक है. मारवाह दिल्ली के दूसरे विधानसभा चुनाव से यानि 1998 से, लगातार इसी सीट से चुनाव लड़ते आ रहे है. कांग्रेस से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले तरविंदर सिंह इस सीट से चार बार जीत दर्ज कर चुके है. एक विधायक होने के अलावे वे ‘दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति’ के सदस्य भी है. इस लेख में हम आपको तरविंदर सिंह मारवाह की जीवनी (Tarvinder Singh Marwah Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

तरविंदर सिंह मारवाह की जीवनी (Tarvinder Singh Marwah Biography in Hindi)

पूरा नामतरविंदर सिंह मारवाह
उम्र66 साल
जन्म तारीख10 अक्टूबर 1959
जन्म स्थाननई दिल्ली
शिक्षाबीए प्रथम वर्ष उत्तीर्ण
कॉलेजदिल्ली विश्वविद्यालय
वर्तमान पदजंगपुरा से विधायक
व्यवसायराजनीतिक
राजनीतिक दलभाजपा
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नामस्वर्गीय एल सिंह
माता का नाम-
पति का नाम-
बेटें का नाम-
बेटी का नाम-
स्थाई पता-
वर्तमान पता-
फोन नंबर-
ईमेल-

तरविंदर सिंह मारवाह का जन्म और परिवार (Tarvinder Singh Marwah Birth & Family)

तरविंदर सिंह मारवाह जन्म 10 अक्टूबर 1959 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय एल सिंह है वह विवाहित है. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी के आय का स्रोत किराया है. तरविंदर सिंह मारवाह सिख है. तरविंदर सिंह मारवाह पर 1 आपराधिक मामले है.

तरविंदर सिंह मारवाह की शिक्षा (Tarvinder Singh Marwah Education)

तरविंदर सिंह मारवाह 12वीं पास है. उन्होंने वर्ष 1979 में दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष उत्तीर्ण किया.

तरविंदर सिंह मारवाह का राजनीतिक करियर (Tarvinder Singh Marwah Political Career)

तरविंदर सिंह मारवाह का दिल्ली की क्षेत्रीय राजनीति में बड़ा नाम है. उनकी गिनती दिल्ली के पुराने नेताओ में होती है. मारवाह ने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस के साथ जुड़कर लगभग तीन दशक पहले शुरू की थी. पहली बार कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने वर्ष 1998 में हुए द्वितीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाया. पार्टी ने उन्हें दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. चुनाव में उनकी जीत हुई. उन्होंने भाजपा के बीर बहादुर को पराजित करके अपने जीवन की पहली जीत हासिल की. मारवाह की यह पहली जीत थी, पर दिल्ली विधानसभा के अस्तित्व में आने के बाद यह दिल्ली विधानसभा का यह दूसरा चुनाव था. दिल्ली विधानसभा का पहला चुनाव 1993 में हुआ था. इस जीत के बाद तरविंदर सिंह मारवाह का जंगपुरा क्षेत्र में ऐसी पकड़ हो गई कि वह अगले दो चुनावों 2003 और 2008 में लगातार यहाँ से जीतने में सफल रहे. इस तरह से मारवाह जंगपुरा से लगातार तीन कार्यकालों 1998,  2003 और 2008 में यहाँ से विधायक रहे.

पर 2013 का विधानसभा चुनाव आते आते दिल्ली का क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरण बदल गया था. इससे पहले तक दिल्ली की क्षेत्रीय राजनीति में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में होती रही थी, कुछ सीटों पर भले ही दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी की जीत हुआ करती थी, पर उन पार्टियों के विधायक इतने नहीं होते थे कि वे दिल्ली में अपनी सरकार बना सकें. लेकिन 2013 से पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ और उसने दिल्ली में अपने प्रत्याशी खड़े किये तो कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए चुनाव में जीत दर्ज करना बहुत कठिन हो गया. इसका असर 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे तरविंदर सिंह मारवाह पर भी पड़ा, और वे आम आदमी पार्टी के मनिंदर सिंह धीर से हार गए. फिर 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी में मारवाह की लगातार हार होती रही, और वे दोनों ही चुनावों में तीसरे स्थान पर, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर रही.

लगातार पराजय के बाद तरविंदर सिंह मारवाह का कांग्रेस से मोह भंग हो गया और वे 6 जुलाई 2022 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. फिर 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर लड़ा. भाजपा ने उन्हें उनकी परम्परागत सीट जंगपुरा से ही अपना उम्मीदवार बनाया था. इस चुनाव में उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से था. पर लगातार हार के बाद इस बार चुनाव परिणाम तरविंदर सिंह के पक्ष में रहा और उन्होंने मनीष सिसोदिया को 675 वोटों के अंतर से हराया. वर्तमान में, तरविंदर सिंह मारवाह इसी सीट से भाजपा के विधायक है. 

तरविंदर सिंह मारवाह की संपत्ति (Tarvinder Singh Marwah Property)

2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार के तरविंदर सिंह मारवाह की कुल संपत्ति 49.67 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 13.77 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको तरविंदर सिंह मारवाह की जीवनी (Tarvinder Singh Marwah Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.