युवाओं को मिलेगा मंच: 7–12 जनवरी तक जयपुर में राजस्थान युवा एवं खेल महोत्सव-2026

Rajasthan Youth and Sports Festival-2026”

Rajasthan Youth and Sports Festival-2026: विकसित भारत–विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस साल भी ‘राज्य युवा महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. राजस्थान युवा और खेल महोत्सव–2026 का राज्यस्तरीय समारोह 7 से 12 जनवरी तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। युवा मामले और खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर एसएमएस स्टेडियम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाएं. उन्होंने डीओआईटी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को आवश्यक तकनीकी सहयोग और … Read more

युवा महोत्सव में 11 युवाओं को ‘यूथ आइकन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया मुख्यमंत्री ने

rajasthan yuva mahotsava

सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का रविवार को हुआ भव्य समापन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने की शिरकत, समारोह में राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया, शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, कला, पर्यावरण, और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 युवाओं को ‘यूथ आइकन अवॉर्ड’ से नवाजा गया, मुख्यमंत्री ने ‘युवा साथी केंद्र’ का भी किया वर्चुअल उद्घाटन, कौशल विकास, शिक्षा, और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं के लिए मददगार बताया।