योगी में दिखी मोदी मंत्रिमंडल की छाप, चुनाव से पहले 1 ब्राह्मण, 3 OBC, 2 दलित, 1 ST को दिलाई शपथ

img 20210926 194752

Politalks.News/UPCabinet. उत्तरप्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज हो गया. विधानसभा चुनाव से केवल पांच-छः महीने पहले हुए योगी मंत्रिमंडल विस्तार में सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है. सबसे पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद ने शपथ ली. वह कैबिनेट मंत्री होंगे, जबकि बाकी 6 ने राज्य मंत्री की शपथ ली. नए मंत्रियों में 3 OBC, दो दलित, एक एसटी और एक ब्राह्मण चेहरा हैं. सभी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है. ऐसे में अब योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है. हाल ही में कुछ महीनों पहले … Read more

‘मोदी मॉडल’ की तर्ज पर तय होगी योगी की नई टीम, युवाओं और सोशल इंजीनियरिंग पर रहेगा फोकस

'मोदी मॉडल' की तर्ज पर तय होगी योगी की नई टीम

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बहुप्रतिष्ठित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल दिल्ली दौरे के बाद माना जा रहा है कि दिल्ली आलाकमान की मंजूरी के बाद योगी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो जाएगा. मंत्रिमंडल को लेकर प्रदेश संगठन और योगी सरकार की ओर से तैयार पैनल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ मंथन भी होना है. सूत्रों का कहना है कि कुछ मंत्रियों की छुट्टी होगी तो कुछ के विभाग के बदले जाएंगे, साथ ही कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता … Read more