लुलु मॉल विवाद पर योगी ने दिखाई सख्ती, शुद्धिकरण के लिए पहुंचे जगद्गुरु को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुलु मॉल विवाद पर योगी ने दिखाई सख्ती

Politalks.News/UttarPradesh/LuluMall. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ का लुलु मॉल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल में शुमार लखनऊ के लुलु मॉल (Lulu Mall) का उद्घाटन पिछले दिनों सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने किया था. लेकिन उद्घाटन के बाद बकरीद पर यहां कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी थी. नमाज़ अदा करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ. उक्त वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि मॉल की दूसरी मंज़िल पर फ्लोर एरिया है, जिसमें कुछ लोग दिन के समय नमाज़ अदा करते नज़र आ रहे हैं. हालांकि पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मंगलवार को मॉल … Read more

मोदी के ‘फ्री रेवड़ी कल्चर’ की केजरीवाल ने बताई परिभाषा तो एक्सप्रेसवे के उद्धघाटन पर उठे सवाल

फ्री रेवड़ी कल्चर पर मचा घमासान

Politalks.News/UttarPradesh. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने उत्तरप्रदेश के दौरे पर रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. शनिवार सुबह पीएम मोदी विशेष विमान से कानपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. इसके बाद जालौन पहुंचे पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात दी. बुंदेलखंड एक्सप्रेससवे पीएम मोदी के महत्वकांशी परियोजनाओं में से एक है जिसका शिलान्यास उन्होंने ही दो साल पहले किया था. पीएम मोदी ने इस दौरान विशाल सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ‘आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने … Read more

धर्म परिवर्तन ले जाता है अलगाववाद की ओर- भागवत के बयान पर बोले ओवैसी- आप इससे डरते क्यों हो?

धर्म परिवर्तन के नाम पर भागवत और ओवैसी हुए आमने सामने

Politalks.News/MohanBhagwat/AsaduddinOwaisi. हाल ही में जनसंख्या दिवस के मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक समुदाय विशेष को लेकर आए बयान पर देशभर में छिड़ी बहस थमी भी नहीं थी कि अब धर्म परिवर्तन को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का एक बड़ा बयान सामने आया है. मोहन भागवत ने कहा कि, ‘धर्म परिवर्तन अलगाववाद की ओर ले जाता है.’ यहीं नहीं भागवत ने देश को इंसान और जानवर के बीच का फर्क समझाते हुए कहा कि, ‘सिर्फ खाना और आबादी बढ़ाना, ये काम तो जानवर भी कर लेते हैं, जीवित रहना जीवन का लक्ष्य नहीं होना चाहिए. दूसरों की रक्षा करना ही मनुष्य की निशानी है.’ मोहन भागवत … Read more

देश के सबसे बड़े झूठे नेता और बिन पेंदी के लोटे की तरह हैं ओपी राजभर- सुभासपा छोड़ बोले शशि प्रताप

सुभासपा छोड़ बोले शशि प्रताप

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच आपसी मनमुटाव की खबरों के बीच खुद राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बड़ी बगावत सामने आ गई है. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने सुभासपा छोड़ दी है, यही नहीं शशि प्रताप ने ओम प्रकाश राजभर के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. शशि प्रताप ने कहा है कि ओम प्रकाश राजभर देश के सबसे बड़े झूठे नेता हैं और उन्होंने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया है. इसके साथ ही शशि प्रताप सिंह ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया है. शशि प्रताप ने बताया कि उनकी पार्टी का नाम … Read more

एक ही वर्ग की बढ़ती आबादी पर योगी ने जताई चिंता, गिरिराज बोले- बने कड़ा कानून, सभी धर्मों पर हो लागू

‘एक ही वर्ग की आबादी बढ़ने से बढ़ेगी अराजकता’

Politalks.News/WorldPopulationDay/YogiAdityanath. आज देश के साथ साथ पुरे विश्व में जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है. हालांकि जनसंख्या के सामने आ रहे ये आंकड़े काफी डरावने हैं. आपको बता दें, 11 जुलाई 1987 को पृथ्वी की जनसंख्या 5 अरब पहुंच गई थी और इस विशेष दिन पर 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की परिषद ने जनसंख्या के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में नामित किया था. इस तरह 11 जुलाई 1990 पहला विश्व जनसंख्या दिवस बना. मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर, 2011 को दुनिया की आबादी 7 अरब तक पहुंच गई और 2030 तक … Read more

पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व, गहरी सोच व काम से ही संभव हुई आजमगढ़-रामपुर की जीत- मैडम राजे

हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा 20 करोड़ लोगों को- राजे

Politalks.News/BJPNationalExecutiveCommittee/VasundharaRaje. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP National Executive Meeting) की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गई है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैदराबाद में जारी बीजेपी की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं. बैठक शुरू होने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया. पत्रकार वार्ता के दौरान मैडम राजे ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों से पत्रकारों को अवगत करवाया. मैडम राजे ने कहा कि, ‘शनिवार … Read more

अंतिम दिन तक अखिलेश के प्रचार में न आने से बढ़ी हैरानी तो रामपुर में योगी ने आजम को सुनाई खरी-खरी

थमा चुनावी शोर, अब प्रचार होगा डोर टू डोर

Politalks.News/UP/Loksabha By-Election. उत्तरप्रदेश की दो रामपुर और आजमगढ़ संसदीय सीटों पर 23 जून को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर आज यानी मंगलवार शाम 5 बजे थम गया है. अब कल देर रात तक घर घर जाकर बिना शोर शराबे के वोट देने की अपील कर सकेंगे प्रत्याशी. आपको बता दें, सूबे की ये दोनों ही सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) की रही हैं. जिसके चलते रामपुर सीट पर आजम खान और आजमगढ़ सीट पर मुलायम परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. यहां सबसे बड़ी बात यह है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर भी दोनों ही सीटों पर प्रचार के लिए नहीं गए हैं जबकि … Read more

सरकार के अग्निपथ पर अग्निवीरों का अग्निप्रदर्शन, फूंका बीजेपी कार्यालय, बोले- अर्थी दो या भर्ती दो

‘अग्निपथ’ पर जवान

Politalks.News/AgneepathScheme/YouthProtest. केंद्र सरकार ने ‘अग्निपथ योजना’ लाकर देश के युवाओं को अग्निवीर की जगह प्रदर्शनकारी जरूर बना दिया है. देश भर के युवा सरकार की इस योजना का विरोध कर रहे हैं तो वहीं बिहार में दूसरे दिन ये प्रदर्शन और भी ज्यादा उग्र हो गया और बेरोजगार युवाओं ने रास्ते जाम कर दिए और कई रेलवे ट्रैक जाम कर ट्रेनों की बोगियों में आग लगा दी. कुछ ऐसा प्रदर्शन उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों में देखने को मिला. एक तरफ जहां भाजपा नीत सरकार है वहां के मुख्यमंत्री इस योजना को मील का पत्थर बता रहे हैं तो विरोधी इस योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ … Read more

यूपी में केशव और स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, 9 बीजेपी तो 4 सपा से बने MLC

उत्तरप्रदेश विधानपरिषद चुनाव

Politalks.News/UttarPradesh/MLC. सोनिया-राहुल गांधी को ED द्वारा समन जारी किए जाने के विरोध में जहां एक ओर देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है, तो वहीं उत्तरप्रदेश से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है और वो यह कि उत्तरप्रदेश विधान परिषद चुनाव में सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. इसमें 9 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के और चार अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के हैं. बता दें, यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होने थे. जिसमें 13 प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया था. ऐसे में कोई अतिरिक्त प्रत्याशी न होने की वजह से सभी 13 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. आपको बता दें … Read more

BJP ने बनाई विवादित बयान देने वाले बयानवीरों की लिस्ट तो दिग्गी ने पूछा- सूची में योगी का नाम क्यों नहीं?

खाड़ी देशों की नाराजगी के बाद एक्शन में बीजेपी

Politalks.News/ProphetMuhammad/DigvijaySingh. बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल द्वारा पैगम्बर मुहम्मद को लेकर दिए गए बयान पर खाड़ी देशों की गहरी नाराजगी व्यक्त की है. यहीं नहीं कुवैत में स्थिति पब्लिक मॉल से भारतीय सामानों की बिक्री पर पूरी तरह रोक भी लगा दी गई है. ऐसे में बीजेपी इस मामले में बैकफुट आई बीजेपी ने जहां दो बड़े नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया और मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा को पूछताछ के लिए समन भी भेजा दिया, तो अब वहीं बीजेपी ने अपने बयानों से धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले अपने 38 बयानवीर नेताओं की पहचान की है. … Read more