‘वोट नहीं दोगे तो काम भी नहीं करूंगा…’, बीजेपी के इस विधायक ने दिया बड़ा बयान

bjp mla omkumar

उत्तरप्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, बिजनौर की नहटौर सीट से भाजपा विधायक ओम कुमार ने दिया रोचक बयान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा विधायक कह रहे हैं कि वोट नहीं दोगे तो काम भी नहीं करूंगा, सबका साथ- सबका विकास वाला मामला नहीं चलेगा, विधायक ने आगे कहा- एक मजहब के लोगों ने इसलिए वोट नहीं दिया कि उन्हें मोदी और योगी से गुंडागर्दी का मिल जाए लाइसेंस, उनको गुंडागर्दी का लाइसेंस नहीं देने देंगे और ऐसे लोगों का इलाज किया जाएगा, अब बीजेपी विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, वही इस दौरान उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद … Read more

भाजपा की कथनी-करनी में है बहुत अंतर, झूठ बोलने का ट्रेनिंग सेंटर है नागपुर- राजभर का BJP पर निशाना

भाजपा की कथनी-करनी में है बहुत अंतर

Politalks.News/UttarPradesh. केंद्र सरकार ने आज संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के दोनों सदन लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा (Rajaysabha) से ‘कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021’ पास करा लिया है. लेकिन दोनों सदनों में इस कानून पर चर्चा ना करने को लेकर विपक्षी दल केंद्र पर हमलावर है. इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election) की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने जालौन के उरई में हुई पत्रकार वार्ता में बीजेपी (BJP) को जमकर कौसा. राजभर ने पत्रकारों से कहा कि, ‘भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है. इनके झूठ बोलने का ट्रेनिंग … Read more

वरुण के निशाने पर योगी सरकार, पेपर निरस्त मामले में पूछा- रसूखदार माफिया पर कब होगी कार्रवाई?

'बड़ी मछलियों पर कब होगी कार्रवाई'

Politalks.News/Uttarpredesh. उत्तरप्रदेश की सियासत को ‘परीक्षा’ ने गर्मा दिया है. रविवार को उत्तरप्रदेश टीईटी परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने पर इसे योगी सरकार ने निरस्त कर दिया. ऐनवक्त परीक्षा रद्द होने से करीब 21 लाख युवाओं को परेशानी झेलनी पड़ी. विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेर लिया है तो अपने भी सरकार को घेरने में पीछे नहीं है. पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में योगी सरकार को घेरा है. ट्वीट करते हुए वरुण गांधी ने सरकार पर तंज कसा है कि, ‘छोटी मछलियों पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा’. वरुण गांधी ने सरकार से कहा है कि, ‘शिक्षा माफिया के … Read more

RLD के बाद अब AAP भी सपा के साथ! संजय सिंह ने की अखिलेश से मुलाकात, अपना दल से बनी बात

सत्ता में वापसी के लिए मोर्चाबंदी मजबूत करते अखिलेश

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश(Uttar Pradesh) की सत्ता में वापसी के लिए समाजवादी पार्टी हरसंभव प्रयास में जुटी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी छोटे दलों के साथ गठबंधन के दरवाजे खोल दिए हैं. इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात कर गठबंधन पर चर्चा की. दोनों दिग्गजों की मुलाकात के साथ ही यूपी के सियासी गलियारों में आरएलडी के बाद आम आदमी पार्टी के साथ सपा के गठबंधन की सम्‍भावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं अपना दल (कमेरावादी ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने भी आज ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और … Read more

चुनाव से पहले ओबीसी वर्ग को साधने में जुटी भाजपा क्या राजभर की ब्लैकमेलिंग के आगे होगी नतमस्तक?

क्या राजभर को लाने के लिए योगी को हटाएगी भाजपा?

Politalks.News/UttarPradesh. 2022 की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की प्रमुख पार्टियों भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के साथ साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है. लगभग सभी पार्टियां अलग-अलग जातियों को रिझाने के लिए सियासी पिच पर अपनी ‘बिसात‘ बिछाने में लगी हुई हैं. इस कड़ी में जहां मायावती की बसपा ने दलितों के साथ ब्राह्मण मतदाताओं पर नजरें गड़ा दी हैं तो वहीं नेताजी की समाजवादी पार्टी पिछड़ों के साथ मुसलमानों और ब्राह्मणों को साधने में जुट गई है. वहीं दूसरी और कांग्रेस मुसलमानों, दलितो के साथ पिछड़ा वर्ग को रिझाने में जुट गई है तो अब … Read more

यूपी पंचायत चुनाव में खिला ‘कमल’, पंचर हुई ‘साइकिल’, कांग्रेस का हाथ फिर खाली

पंचायत चुनाव में खिला 'कमल', पंचर हुई 'साइकिल', कांग्रेस का हाथ फिर खाली

Politalks.News/Uttarpradesh. यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी को 75 में से 67 सीटों पर बंपर जीत हासिल हुई है. इसके साथ ही बीजेपी ने सपा के 63 सीटों पर जीत के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. पंचायत चुनावों में कमल खिला है और साइकिल फिर पंचर हो गई है. विधानसभा चुनाव से पहले इन पंचायत चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है. ऐसे में सत्ताधारी दल बीजेपी और सपा दोनों की जोर आजमाइश की गई थी. बीजेपी की बंपर जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है. विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के … Read more

यूपी विधानसभा चुनाव: बीजेपी के साथियों का ‘दिल मांगे मोर’, अपनों ने बढ़ाई नड्डा-योगी की टेंशन

यूपी में बीजेपी के साथियों का दिल मांगे मोर

Politalks.News/UttarPradesh. अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्ट‍ियां जुट गई हैं. चुनाव से पहले कौन दल किसके साथ और कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जहां यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी चुनाव में अकेले उतराने का ऐलान किया है. ऐसे में एनडीए के सहयोगी दल भी यूपी में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू जहां 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रही … Read more

BJP में नहीं है सबकुछ ठीक? मोदी-शाह-नड्डा ने नहीं किया योगी को बर्थडे ट्वीट, तो स्वामी ने की ये तारीफ

मोदी-शाह-नड्डा ने नहीं किया योगी को बर्थडे ट्वीट, तो स्वामी ने की ये तारीफ

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है. ‌इस मौके पर राजनीति के विश्लेषक कई दिनों से प्रधानमंत्री की ओर टकटकी लगाए हुए थे कि योगी के जन्मदिन पर ट्विटर के माध्यम से पीएम मोदी ‘क्या बधाई संदेश देंगे’? ‌लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके शुभकामनाएं नहीं दी है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं. छोटे-छोटे मुद्दों पर वह हर रोज ट्वीट करते हैं. ‘यूपी के मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए योगी का पांचवीं बार जन्मदिवस का मौका आया है. इससे पहले चारों बार पीएम मोदी ट्वीट करके योगी आदित्यनाथ को … Read more

उत्तरप्रदेश में बड़े बदलाव की आहट, कार्यकर्ताओं की नाराजगी पड़ सकती है योगी को भारी, बैठकें जारी

उत्तरप्रदेश में बड़े बदलाव की आहट

Politalks.News/UttarpradeshPolitics. कोरोना महामारी की दूसरी लहर का संकटकाल लगभग खत्म हो चुका है. कई राज्यों में लगी पाबंदियों में भी ढील दी जा रही है. बाजार भी अब धीरे-धीरे खुलने लगे हैं. राजनीति में भी हलचल शुरू हो गई है. लेकिन उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ योगी सरकार में ‘फेरबदल‘ को लेकर अभी तक बात नहीं बन रही है. प्रदेश में अगले साल शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर भाजपा और संगठन से जुड़े नेता योगी सरकार के बीच बेहतर ‘तालमेल‘ बनाने के लिए सक्रिय है. लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है. लेकिन इस बार कुछ ‘परिवर्तन बड़ा’ होता दिख रहा है तभी … Read more