यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा 6.15 लाख करोड़ का बजट पेश किया योगी 2.0 सरकार ने, जानिए सब कुछ

6.15 लाख करोड़ का बजट पेश किया योगी 2.0 सरकार ने

Politalks.News/UP/Budget2022. उत्तरप्रदेश की योगी 2.0 सरकार के कार्यकाल का पहला बजट आज यानी गुरुवार को विधानसभा में पेश किया गया. बताया जा रहा है कि यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपये का बजट योगी सरकार ने पेश किया है. बजट में 39 हजार 181 करोड़ 10 लाख रुपये की नई योजनाएं सम्मिलित है. योगी सरकार के इस ऐतिहासिक बजट में कई चुनावी वादों को पूरा किया गया है. सरकार ने मुफ्त राशन योजना को जारी रखने की घोषणा करते हुए उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 मुफ्त गैस सिलेंडर देने का बड़ा एलान किया है. योगी सरकार में वित्त मंत्री … Read more

योगी 2.0 के शपथग्रहण में दिखा मोदी की सोशल इंजीनियरिंग का अनूठा गठजोड़, 2024 पर निगाहें!

1 योगी - 52 सहयोगी

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. उत्तरप्रदेश में आज उस समय इतिहास रच गया जब योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद केशव मौर्य और बृजेश पाठक ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तो वहीं योगी आदित्‍यनाथ की कैबिनेट में इस बार 52 मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल हैं. कुल 52 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 16 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री बने हैं. वहीं योगी कैबिनेट में सबसे ज्यादा 20 मंत्री ओबीसी चेहरे के, 10 ठाकुर, … Read more