सौम्या गुर्जर को फिर लगा झटका, निचली अदालत का आरोप मुक्त करने का आदेश हुआ निरस्त

img 20220701 111637

Politalks.News/Rajasthan/JaipurMayor. जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम-4 महानगर प्रथम ने ग्रेटर नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त यज्ञमित्र सिंह के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा के लिए आपराधिक षडयंत्र करने के मामले में मेयर सौम्या गुर्जर को आरोप मुक्त करने के निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया है. अदालत ने यह आदेश राज्य सरकार और यज्ञमित्र सिंह की रिवीजन याचिकाओं को स्वीकार करते हुए दिए हैं. इसके साथ ही अदालत ने मामले में आरोपी चारों पार्षदों अजय सिंह, शंकरलाल, रामकिशोर और पारस कुमार जैन की रिवीजन याचिकाओं को भी खारिज कर दिया … Read more

नगर निगम आयुक्त की पिटाई के आरोपों को मेयर ने बताया सस्ती लोकप्रियता, हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

img 20210605 084522

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर नगर निगम ग्रेटर में शुक्रवार को वो हो गया हो जो शायद पहले कभी नहीं हुआ होगा. आयुक्त यज्ञमित्र देव सिंह और ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाली कंपनी के एक मामले में आपस में इस कदर एक दूसरे पर भड़के की उनकी तीखी बहस से मीटिंग में बैठे बीजेपी के पार्षद ऐसे भड़के कि सारी हदें ही पाए कर गए. पार्षदों ने बैठक छोड़कर बाहर जा रहे आयुक्त (आईएएस) का हाथ पकड़कर पहले धक्का-मुक्की की और फिर उनकी अच्छे से पिटाई कर दी. इस मामले में आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव की शिकायत पर 3 पार्षदाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, तो वहीं मेयर … Read more