सीएम गहलोत ने दी पर्यटन से जुड़ी कई योजनाओं की सौगात, लपकों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
Politalks.News/Rajasthan. विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का शुभारंभ किया. सीएम आवास पर वीसी के माध्यम राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, ऐतिहासिक धरोहरों, मजबूत किलों, विविध प्राकृतिक सम्पदा और रंग-बिरंगी लोक संस्कृति जैसी अनूठी विशेषताओं को समेटे राजस्थान विश्व पर्यटन में विशेष स्थान रखता है. दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक यहां आते हैं. सीएम गहलोत ने कहा हमारा प्रयास है कि कोविड महामारी की विपरीत स्थितियों से प्रभावित प्रदेश के पर्यटन उद्योग को संबल मिले तथा पर्यटन गतिविधियां पुनः पटरी पर लौटे. कार्यक्रम को सम्बोधित … Read more